गोड्डा, मई 4 -- महगामा प्रतिनिधि: गोड्डा जिले के महगामा प्रखंड क्षेत्र में बीते दिनों हुई तेज आंधी और बारिश ने जहां एक ओर किसानों के लिए राहत और नुकसान दोनों की स्थिति पैदा कर दी है, वहीं दूसरी ओर गरीब परिवारों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। अचानक बदले मौसम के इस मिजाज ने ग्रामीण जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। यह भी पढ़ें- येलो अलर्ट के बीच रविवार सुबह धूप खिली, किसानों को मिली राहतकिसानों के लिए राहत बारिश से क्षेत्र में मूंग की फसल को खासा फायदा हुआ है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसल की बढ़वार अच्छी हुई है और उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद जगी है। मौसम में नमी बढ़ने से दलहन फसलों को लाभ मिलता है, जिससे किसान कुछ हद तक राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले भी आंधी-बारिश के कारण कई फसलें प्रभावित हुई थीं और खेतों में पा...