गोड्डा, मार्च 7 -- महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में नो एंट्री नियम का सही तरीके से पालन नहीं होने से यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। निर्धारित समय के बावजूद भारी वाहन दिन के समय भी नगर क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे बाजार और मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके कारण आम लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से नो एंट्री का नियम तो लागू किया गया है, लेकिन उसके पालन को लेकर पर्याप्त निगरानी और सख्ती नहीं दिखाई दे रही है। कई बार ट्रक, हाइवा और अन्य बड़े वाहन मुख्य बाजार होते हुए गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।नगरवासियों का कहना है कि सुबह और दोपहर के समय बाजार में भीड़ अधिक रहती है। ऐसे समय में भारी वाहनों के प्र...