नवादा, दिसम्बर 27 -- रोह, निज प्रतिनिधि। रोह प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव महकार में अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है। इस विद्यालय में पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के पढ़ते हैं। वर्तमान में यहां कुल 270 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। जिनके अध्यापन कार्य के लिए मात्र तीन शिक्षक कार्यरत हैं। जिसमें कक्षा 1-5 के दो और कक्षा 6-8 के एक शिक्षक हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्ग कक्ष की संख्या आठ और शिक्षक की संख्या तीन रहने के कारण एक कमरे में दो-तीन कक्षा के बच्चों को बैठाना पड़ता है। ताकि एक शिक्षक कई कक्षा के बच्चों को अध्यापन कार्य करा सकें। मिली जानकारी के अनुसार कभी इस विद्यालय में सात शिक्षक कार्यरत थे। जिसमें तीन शिक्षक प्रधान शिक्षक के पद पर चयनित हुए और उनकी पदस्थापना दूसरे विद्यालयो...