प्रयागराज, जुलाई 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण के कीडगंज स्थित मुख्यालय में रविवार को श्री अखिल भारतीय उदासीन निर्मल परिषद की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में परिषद के प्रवक्ता महंत दुर्गादास ने कहा कि निरंजनी अखाड़ा परिषद के महंत हरिगिरि और महंत रवींद्रपुरी गलत बयानबाजी और दुष्प्रचार कर रहे हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। महंत हरिगिरि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सदस्य भी नहीं हैं जबकि उनकी ओर से सिद्ध बाबा मौजग़िरी यमुना तट पर बड़ा उदासीन अखाड़ा की जमीन पर नियम विरुद्ध बहुमंजिला भवन का निर्माण कराया है।महंत दुर्गादास ने कहा कि महाकुम्भ 2024-2025 में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को भंग करके वैष्णव परिषद, उदासीन-निर्मल परिषद का गठन किया गया था लेकिन जिन अखाड़ों का वर्तमान अखाड़ा परिषद से कोई संबंध...