मुजफ्फर नगर, मई 1 -- मोरना पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ ओम धाम आश्रम के महंत स्वामी राजगिरी महाराज को षड दर्शन साधु-समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति हरिद्वार ने महामंडलेश्वर बनाया है। जिसके बाद साधु-संतों ने विधि-विधान से उनकी चादर पोसी की।शुकतीर्थ नगरी के व्यास कॉलोनी स्थित ओमधाम आश्रम के राजवीर महाराज ने अपने गुरु मंहत चेतानंद गिरी महाराज से सन्यास दीक्षा ली थी, जिसके बाद वह महंत स्वामी राजगिरी महाराज बन गए थे। गुरुवार को हरिद्वार कनखल ओम धाम आश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें षड दर्शन साधु-समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति हरिद्वार के अध्यक्ष गोपाल गिरी महाराज, उपाध्यक्ष स्वामी चेतानंद गिरी महाराज, मनीश गिरी महाराज, महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज, महामंडलेश्वर रूद्रानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर राजराजेश्वरी देवी ने सना...