महंत सत्यगिरि ने 10 जून को जिंदा समाधि लेने का किया ऐलान
पीलीभीत, जून 3 -- बिलसंडा। नगर से सटे श्री लंगड़े बाबा देवस्थल के महंत सत्यगिरी ने 10 जून को मंदिर का जीर्णोद्धार न होने को लेकर एक बार फिर जिंदा समाधि लेने का ऐलान किया है। नगर से सटे गांव मझगवां में स्थित श्री लंगड़े बाबा देवस्थल के करीब चार सौ वर्ष पुराना है। मंदिर के महंत सत्यगिरी मंदिर के जीर्णोद्धार , पक्का रास्ता, पुलिया निर्माण और मॉडल शौचलय की मांग की लेकर 18 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। डाक्टर भी उनका चेकअप कर रहे थे। बुधवार को महंत सत्यगिरि ने कहा की अभी कोई सक्षम अधिकारी ने इस मामले का संज्ञान नही लिया है। आश्वासन के बाद भी कोई कार्य न होने पर नाराज महंत में 10 जून को जिंदा समाधि लेने की घोषणा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.