जमशेदपुर, जून 1 -- जमशेदपुर। जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पारडीह काली मंदिर के पूज्य महंत विद्यानंद सरस्वती जी महाराज का जन्मोत्सव सोमवार को श्रद्धा और सनातन परंपरा के अनुरूप भव्यता से मनाया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं व गणमान्य व्यक्तियों ने गुरुजी को पुष्पमाला व भगवा वस्त्र अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं कीं। कार्यक्रम भक्तिमय व आध्यात्मिक माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने गुरुजी के सनातन धर्म, समाज सेवा और धार्मिक जागरण में योगदान की सराहना की। महंत ने सभी को धर्म, सेवा तथा मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का सन्देश दिया। महंत इंद्रानंद सरस्वती, मेघानंद सरस्वती सहित कई स्थानीय नेता और गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...