महंत रामभूषण दास को किया सम्मानित
मथुरा, अगस्त 27 -- प्राचीन अन्नपूर्णा देवी मंदिर में गुरुवार को विजय राघव कुंज पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत रामभूषण दास को सम्मानित किया गया। मंदिर सेवायत एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि परम विरक्त वैष्णव रामानन्दी संत रामभूषण दास द्वारा निरंतर भारत की धर्म संस्कृति और भक्ति परंपरा को प्रसारित करने का कार्य किया जा रहा है। पुंडरीक कृष्ण शास्त्री ने कहा कि राम भूषण दास जैसे संतों से सनातन धर्म ध्वजा आज भी संपूर्ण विश्व में लहरा रही है। इससे पूर्व उन्हें मां अन्नपूर्णा देवी का प्रसादी वस्त्र चुनरी (ओढ़नी) व मोती का हार पहनाते हुए ठाकुर बांके बिहारी महाराज का चित्रपट व प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- रूप गोस्वामी का तिरोभाव महोत्सव मनाया सर्व सम्मति से ब्रज प्रदेश संगठन द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.