बाराबंकी, मार्च 27 -- सिरौलीगौसपुर। अमरा कटेहरा भवानी मन्दिर प्रांगण में हनुमान मंदिर एंव धर्मशाला का भव्य निर्माण कराने वाले 85 वर्षीय महन्त श्रीराम यादव ब्रह्मलीन हो गए। हजारों श्रद्धालुओं ने अन्तिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। बताते चलें की अमरा कटेहरा स्थित कटेहरा भवानी मन्दिर प्रांगण में भव्य हनुमान मंदिर एंव धर्मशाला का निर्माण कराने वाले महन्त श्रीराम यादव का देर रात स्वांस बढ़ने के बाद निधन हो गया। उनके अनुयाई एवं कटेहरा भवानी के मन्दिर पर दर्शन को आये हजारों श्रद्धालुओं ने महन्त श्री राम यादव के अन्तिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अमरा कटेहरा बचोले महराज, ओमप्रकाश यादव, रामधन यादव, महादेव गौतम, गरीबे गौतम, साहेब शरण रावत, बृजेश कुमार रावत एडवोकेट सहित क्षेत्र के अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

हिं...