गाजीपुर, फरवरी 25 -- देवकली, हिन्दुस्तान संवाद। प्राचीन श्री महादेव राधेश्वर ठाकुर लक्ष्मी नारायण मठ, कुसुमी कलां परिसर में पीठाधीश्वर महंत बद्रीनारायण गिरी की 22वीं पुण्यतिथि वर्तमान पीठाधीश्वर बबलू गिरी महाराज के नेतृत्व में श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाई गई। इस अवसर पर दो दिवसीय श्रीराम कथा, रुद्राभिषेक, कीर्तन-भजन और भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मौनीबाबा धाम चोचकपुर के महंथ सत्यानंद गिरी, बनदेवी मठ मऊ के महंथ सुनील गिरी, बक्सर (बिहार) मठ के महंथ अनिल गिरी, गुरूबाग गाजीपुर के महंथ अंजनी दास सहित अन्य संत उपस्थित रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के जिलाध्यक्ष अशोक प्रताप त्रिपाठी, भाजपा नेता कंचन गिरी, ग्राम प्रधान रामकिशुन बिंद भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.