बागपत, मार्च 9 -- बालैनी के काली मंदिर के महंत ने डीएम से मिलकर पुलिस की शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। महंत तुरंत गिरी में डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि वह काली मंदिर बालैनी का महंत हैं। वह 2016 से यहां महंत है। उस पर तीन बार बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला किया जा चुका है। भूमि पर कब्जा करने की नीयत से बदमाशों द्वारा रात्रि में जेसीबी की मदद से मंदिर के पीछे के हिस्से व पेड़ को गिराने का कार्य किया जा रहा था। महंत ने बताया कि विरोध करने पर बदमाशों ने उसपर हथियार तान दिये। आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना व शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिस कारण बदमाश लगातार उसे धमकी दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...