अयोध्या, मई 21 -- अयोध्या। संवाददाता। शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी तदनुसार 27 जून को मणिराम छावनी पीठाधीश्वर व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज का 88 वां जन्म दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में दस दिवसीय समारोह का शुभारम्भ 19 जून से श्रीराम कथा के साथ शुरू होगा। हनुमत निवास महंत व विद्वान आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण रामकथा की रसवर्षा करेंगे। इस अवसर पर 27 जून को संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में देश भर के धर्माचार्यों के समागम के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री गण भी हिस्सा लेंगे। मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बताया कि आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी है और निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन या...