मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतुर्भुजनाथ मंदिर समिति के सदस्यों की बैठक रविवार को मंदिर प्रांगण में सुनील ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें 11 सदस्यीय कोर कमेटी और पदाधिकारी मनोनीत किए गए। समिति के मुख्य संरक्षक सुनील ठाकुर व अमरेंद्र कुमार अमर मनोनीत किए गए। वहीं, महंत नवल गिरि को अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश चंदन महासचिव और अधिवक्ता रीता पल्लवी कोषाध्यक्ष बनाई गईं। इसके अलावा सप्पू कुमार व पप्पू कुमार उपाध्यक्ष, आकाश मनी व गोल्डन सर्राफ सचिव, मनी कुमार मीडिया प्रभारी, सुभाष कुमार सह कोषाध्यक्ष बनाए गए। मंदिर समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने हफ्ते में एक दिन श्रमदान कर मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई का निर्णय लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...