कानपुर, मार्च 15 -- महंत आशुतोष महाराज के खिलाफ केडीए टीम की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के विरोध में साधु-संतों का एक दल कल्याणपुर थाने पहुंचा। जहां संतों ने भू माफिया के इशारे पर केडीए अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही थाने में केडीए अधिकारियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की। आशा देवी मंदिर के महंत आशुतोष महाराज और उनके साथियों के खिलाफ केडीए टीम ने मारपीट, गाली- गलौज, पथराव, सरकारी काम में बाधा और पालतू कुत्ता छोड़ने का आरोप लगाते हुए कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में आशुतोष महाराज साधु -संतों के एक दल के साथ कल्याणपुर थाने पहुंचे। जहां सभी ने कल्याणपुर इंस्पेक्टर को प्रार्थना पत्र देकर केडीए अधिकारियों पर आरोप लगाया कि मंदिर के पास चल रहे आश्रम को हटाने की साजिश चल रही है। एक भू माफ...