नई दिल्ली, अगस्त 8 -- महिलाओं के वॉर्डरोब में कुछ ऐसी साड़ियां और सूट जरूर होते हैं, जिन्हें वो किसी खास मौके पर ही पहनती हैं। ये साड़ी-सूट काफी हैवी होते हैं और इनपर खूबसूरत एंब्रॉयडरी, जरी, सिक्विन, मोती या किसी दूसरी तरह की कढ़ाई का काम होता है। इन हेवी साड़ी सूटों को घर पर प्रेस करना थोड़ा मुश्किल होता है। अक्सर डर रहता है कि कहीं इनकी एंब्रॉयडरी खराब ना हो जाए या फिर ये जल ना जाएं। इसलिए ज्यादातर महिलाएं ऐसी साड़ी या सूट धोबी के पास ही प्रेस कराने के लिए डाल देती हैं। लेकिन कई बार धोबी से प्रेस कराने का टाइम नहीं मिलता और इमरजेंसी में भी कहीं जाना पड़ जाता है। ऐसे में आप घर पर ही इन हेवी साड़ी सूटों को प्रेस कर सकती हैं। आपको बस कुछ छोटी-छोटी टिप्स का ध्यान रखना है। आइए विस्तार में जानते हैं -घर पर हेवी साड़ी-सूट को कैसे प्रेस करें?ट...