नई दिल्ली, फरवरी 11 -- बदलती लाइफस्टाइल, तनाव और खान पान की खराब आदतें, आजकल कुछ ऐसी वजहें हैं, जो बढ़ते हेयर फॉल का कारण बन रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन सबसे अलग रोजमर्रा में की जाने वाली कई ऐसी छोटी-बड़ी गलतियां भी हैं, जो आपके झड़ते रूखे बालों की वजह बन रही है। जी हां, बालों का झड़ना रोकने के लिए हम अक्सर इतने बेताब रहते हैं कि बिना सोचे-समझे सोशल मीडिया पर दिखाया गया हर नुस्खा आजमाने लगते हैं। चिंता की बात यह है कि कई बार हमारी यही जरूरत से ज्यादा हेयर केयर बालों की असली दुश्मन बन जाती है। अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां स्कैल्प के प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़कर हेयर फॉल रोकने की जगह और तेज कर देती है। ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि हर चमकती चीज सोना नहीं होती और हर इंटरनेट टिप्स आपके बालों के लिए सही नहीं होता। आइए जानत...