महंगे विदेशी सामान की जानकारी मान ने छिपाई: भाजपा
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- भाजपा ने बुधवार को दावा किया कि पेरिस से लौटने पर दिल्ली हवाई अड्डे पर कथित तौर पर रोके गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास ढाई लाख के जूते, पत्नी के लिए लाखों के डिजाइनर सूट, गहने और इत्र थे। इन सब की जानकारी उन्होंने सीमा शुल्क विभाग को नहीं दी थी। भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर इस मामले में खुद को पीड़ित दिखाने का झूठा प्रयास करने का भी आरोप लगाया। दरअसल, आप ने रविवार को आरोप लगाया था कि मान को दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन घंटे तक रोका गया और उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर भगवंत मान को क्यों भरना पड़ा 50 हजार का जुर्माना? 3 घंटे तक रोका भी गया पार्टी ने दावा किया था कि अधिकारियों ने इस कार्रवाई के पीछे ऊपर से भारी दबाव होने की बात कही। हालांकि, आप ने यह स्पष्ट नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.