बागपत, मई 16 -- बागपत। खाने से लेकर घर का सामान, स्पीड पोस्ट से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग का सामान घर तक पहुंचाने वाले गिग वर्कर्स मुसीबत में आ गए हैं। पेट्रोल की बढ़ी कीमतें उनकी जेब पर भारी पड़ रही हैं। कंपनियों की ओर से डिलीवरी चार्ज पहले जैसे ही हैं, लेकिन पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। ऐसे में डिलीवरी ब्वॉय के सामने संकट है कि कंपनी की रेटिंग बचाएं या लंबी दूरी की डिलीवरी में बढ़ा पेट्रोल खर्च उठाएं। बागपत जनपद में सैंकड़ो गिग वर्कर्स ई-श्रम पोर्टल या असंगठित श्रमिक डेटाबेस में पंजीकृत हैं। इन में स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वॉय की संख्या अनुमानित एक हजार से अधिक है। यह भी पढ़ें- जिले में ई-चार्जिंग स्टेशनों की कमी पड़ रही भारी शहर में ई-कॉमर्स और ऑनलाइन फूड डिलीवरी का चलन तेजी से बढ़ा है। यही कारण है कि गिग इकोनॉमी का तेजी स...