कानपुर, मई 20 -- कानपुर। भीषण गर्मी के बीच राहत देने वाले फल अब आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने फलों के दामों में भी आग लगा दी है। मंडियों तक माल पहुंचाने का भाड़ा बढ़ने से अंगूर और सेब समेत कई फलों के दाम 10 से 20 रुपये तक बढ़ गए हैं। परेड, केनाल रोड, फूलबाग, स्वरूप नगर की फल मंडियों में दुकानदारों का कहना है कि डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट खर्च लगातार बढ़ रहा है। इसका सीधा असर खुदरा कीमतों पर पड़ा है। दुकानदार नरेश गुप्ता, सुनील वर्मा कहते हैं कि गर्मी में मांग बढ़ने और बाहर से आने वाली खेप पर बढ़े खर्च ने कीमतों को और ऊपर पहुंचा दिया है। यह भी पढ़ें- तेल के दामों से फिसल रहा बजट, महंगाई की चौतरफा मार इसका असर सबसे ज्यादा मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है जो गर्मी से राहत और बच्चों की ...