नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- झाइयां (Freckles/Pigmentation) त्वचा पर दिखने वाले छोटे-छोटे भूरे या काले धब्बे होते हैं। जब स्किन में मेलानिन नाम का पिगमेंट ज्यादा बनने लगता है, तब झाइयां होने लगती हैं। आमतौर पर ये गाल, माथे और नाक पर छोटे धब्बे के रूप में होते हैं और इससे चेहरा खराब दिखने लगता है। झाइयों को हटाने के लिए लोग महंगे क्रीम, फेशियल और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। अगर आप भी झाइयों से परेशान हैं और महंगे ट्रीटमेंट्स नहीं कराना चाहती हैं, तो घर की कुछ चीजों से सिर्फ 5 दिनों में झाइयों से छुटकारा पा सकती हैं।झाइयों को हटाने के लिए 5 असरदार तरीके-1) आलू का रस आलू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो काले धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। आलू के रस से काले घेरे, दाग-धब्बे, झाइयों से छुटकारा मिल जाता है। कैसे इस्तेमाल करें- ...