नई दिल्ली, फरवरी 3 -- बालों का झड़ना या उनका बेजान होकर पतला हो जाना सिर्फ एक शारीरिक समस्या ही नहीं है, बल्कि व्यक्ति के आत्मविश्वास पर भी गहरी चोट करता है। इस समस्या को दूर करने के लिए लोग महंगे से महंगे ट्रीटमेंट लेते है। लेकिन समस्या जैसी की तैसी बनी रहती है। बाजार में मिलने वाले रसायनों से भरे शैंपू और महंगे सीरम हेयर ग्रोथ के वादे तो बड़े करते हैं, लेकिन रिजल्ट अधिकतर समय शून्य ही रहता है। ऐसे में बालों की खबसूरती और सेहत को बनाए रखने के लिए आप दादी-नानी के बटुए से निकला 'मेथी और कलौंजी' का असरदार नुस्खा अपना सकते हैं। झड़ते बालों को रोकने के लिए यह देसी नुस्खा किसी वरदान से कम नहीं है। मेथी और कलौंजी के छोटे-छोटे दाने न केवल बालों की जड़ों को पोषण देते हैं, बल्कि उन्हें मजबूती देकर घना भी बनाते हैं। आइए जानते हैं झड़ते बालों को दोब...