हल्द्वानी, मई 24 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। रोजमर्रा के घरेलू सामान से लेकर सब्जी, दूध, राशन और परिवहन तक हर चीज महंगी होने लगी है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि डीजल महंगा होने से माल ढुलाई की लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर बाजार भाव पर पड़ रहा है। फल-सब्जी विक्रेताओं के अनुसार ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने के कारण थोक मंडियों से आने वाला सामान पहले के मुकाबले महंगा पहुंच रहा है। रोजमर्रा के जरुरी राशन के दाम भी बीते कुछ हफ्तों में बढ़े है। खाद्य तेल, आटा, चावल, दाल, चीनी जैसे राशन में 10 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। जैसवाल किराना स्टोर के संचालक ललित ने बताया खाद्य तेल की कीमतों में बीते दो महीने में लगातार करीब 20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। दालो...