नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- टोयोटा (Toyota) की मिड-साइज एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपके ज्यादा पैसे खर्च होंगे। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी पॉप्युलर मिड-साइज एसयूवी Urban Cruiser Hyryder को महंगा कर दिया है। एनडीटीवी ऑटो की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अर्बन क्रूजर हाइराइडर की कीमत को वेरिएंट के आधार पर 5 हजार रुपये बढ़ा दिया है। बेस E 1.5 Petrol MT की कीमत अभी भी 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसी तरह कंपनी ने टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत कीमत (एक्स-शोरूम 20.19 लाख रुपये) में भी कोई बदलाव नहीं किया है।इन वेरिएंट की बढ़ी कीमत एंट्री-लेवल E 1.5 पेट्रोल MT, S 1.5 पेट्रोल MT, S 1.5 पेट्रोल AT, S 1.5 CNG MT, G 1.5 CNG MT, V हाइब्रिड 1.5 e-CVT और V हाइब्रिड 1.5 e-CVT ड्यूल-टोन वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लाइनअप के बाकी सभी ...