नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- हुंडई (Hyundai) ने अपनी कारों की कीमतों में एक बार फिर बदलाव किया है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने Grand i10 Nios के सेलेक्टेड वेरिएंट की कीमतें बढ़ा दी हैं। इस अपडेट में हैचबैक के CNG मॉडल सबसे ज्यादा महंगे हुए हैं। वहीं, इसके बेस Era पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं डीटेल।इन वेरिएंट की बढ़ी कीमतें हुंडई ग्रैंड i10 नियॉस के Sportz CNG MT और Magna CNG MT वेरिएंट की कीमतों में 6,000 रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं, कार के एंट्री-लेवल Era पेट्रोल MT वेरिएंट की कीमत पहले जैसी ही है। इनके अलावा ग्रैंड i10 नियॉस के बाकी सभी वेरिएंट अब 4,700 रुपये महंगे हो गए हैं। कंपनी ने नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। कीमतों में इस बदलाव के बाद हुंडई ग्रैंड i10 नियॉस की एक्स-शोर...