नई दिल्ली, अगस्त 2 -- सिट्रोएन (Citroen) ने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपनी पॉपुलर SUV Basalt X के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में बदलाव किया है। प्राइस हाइक सिर्फ टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए है। रिपोर्ट के अनुसार नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिन वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ी हैं, उन्हें खरीदने के लिए आपको अब पहले के मुकाबले 15 हजार रुपये ज्यादा देने होंगे। नई कीमतें एक्स-शोरूम हैं। आइए जानते हैं डीटेल।कंपनी ने इन वेरिएंट्स को किया महंगा कंपनी ने जिन वेरिएंट्स को महंगा किया है, उनमें - प्लस टर्बो 6-स्पीड मैनुअल, मैक्स टर्बो 6-स्पीड मैनुअल, प्लस टर्बो ऑटोमैटिक, मैक्स टर्बो 6- स्पीड मैनुअल ड्यूल टोन, मैक्स टर्बो ऑटोमैटिक और मैक्स टर्बो ऑटोमैटिक ड्यूल टोन श...