नई दिल्ली, मार्च 13 -- मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अपनी पैसेंजर कारों की पूरी रेंज की कीमतों में लगभग 2% की बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। नई कीमतें 1 अप्रैल, 2026 से लागू हो जाएंगी। कंपनी ने इस बढ़ोतरी के लिए दो मुख्य कारण बताए हैं, जिसमें लगातार विदेशी मुद्रा विनिमय (Forex) में उतार-चढ़ाव, खासकर यूरो के मुकाबले भारतीय रुपए का लगातार कमजोर होना है। वहीं, बढ़ती इनपुट लागत के कारण कंपनी के लिए इन लागतों को खुद उठाना अब और मुश्किल होता जा रहा है। यह घोषणा इस कैलेंडर ईयर में भारतीय बाजार के लिए इस जर्मन लग्जरी कार निर्माता द्वारा किया गया पहला बड़ा प्राइस एडजेस्टमेंट है। यह बदलाव भारत में ब्रांड की सभी पेशकशों पर लागू होगा, जिसमें इसकी एंट्री-लेवल A-क्लास सेडान से लेकर इसकी अल्ट्रा-लग्जरी Maybach और G-Class वैरिएंट तक शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Rs.6 ल...