प्रयागराज, मार्च 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब आम लोगों की रसोई पर पड़ने लगा है। तिलहन, ड्राई फ्रूट्स और प्लास्टिक से जुड़े सामानों के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। थोक से लेकर फुटकर बाजार तक कीमतों में तेजी देखी जा रही है, जिससे घरेलू बजट पर दबाव बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों के अनुसार पिछले एक महीने में कई जरूरी वस्तुएं महंगी हुई हैं, जबकि कुछ खाद्य पदार्थों के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।तिलहन पर सबसे ज्यादा असरयुद्ध का सबसे ज्यादा असर तिलहन पर पड़ा है। थोक से लेकर फुटकर बाजार में दाम बढ़ गए हैं। सिविल लाइंस स्थित एक स्टोर संचालक सूरज ने बताया कि एक महीने पहले जहां रिफाइंड तेल 135 रुपये पैकेट था, वहीं अब 145 रुपये हो गया है। इसी तरह सरसों का तेल 160 की जगह 165 रुपये में बिक रहा है, जबकि मू...