छपरा, मार्च 23 -- - युद्ध तनाव का असर सारण के बाजार पर, घर बनाना हुआ महंगा पेज पांच की लीड सम्पादक जी का टास्क छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय युद्ध तनाव की तपिश अब आम लोगों के घर बनाने के सपने पर भारी पड़ने लगी है। वैश्विक स्तर पर बढ़े तनाव के कारण कच्चे तेल, धातु और प्लास्टिक आधारित उत्पाद महंगे हो गए हैं, जिसका सीधा असर सारण जिले के निर्माण बाजार पर दिख रहा है। मकान निर्माण में इस्तेमाल होने वाली पाइप, गिट्टी, सरिया और अन्य सामग्री के दाम बढ़ने से निर्माण लागत अचानक बढ़ गई है। पहले तय बजट में घर बनाने की योजना अब लोगों के लिए मुश्किल होती जा रही है और कई जगह निर्माण कार्य की रफ्तार भी धीमी पड़ सकती है। कारोबारियों का कहना है कि युद्ध की स्थिति लंबी चली तो मकान बनाना आम लोगों के लिए और महंगा पड़ सकता है।कारोबारियों का कहना है...