पलामू, अप्रैल 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पूर्व मध्य देशों में चल रहे युद्ध के कारण शादी से जुड़े सभी सामग्रियों पर 12 से 15 फीसदी तक की वृद्धि हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम में करीब 15 से 20 फीसदी तक की वृद्धि हो गया है। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में शादी से जुड़े मुख्य रूप से कपड़ों जिसमें साड़ी, दूल्हे का शेरवानी और श्रृंगार की सामग्रियों में करीब 10 से 15 फीसदी तक की वृद्धि हो गया है। मेदिनीनगर शहर के कपड़ा व्यवसाई अनिल कुमार ने बताया कि कपड़ों के अलग अलग किस्म में अलग-अलग रेंज में कीमतों की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि शादी से जुड़े साड़ी, दुल्हे की शेरवानी में करीब 15 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। युद्ध के कारण दिल्ली, गुजरात के कपड़ा उद्योगों में ही उत्पादन में परेशानी हो गया है। प्लास्टिक से बने उत्पाद में करीब 20 फीसदी तक की...