नई दिल्ली, मई 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिमी एशिया संकट के बीच नागरिक उड्डयन क्षेत्र वित्तीय संकट से जूझ रहा है। इस बीच देश में हवाई यात्रा महंगी होती जा रही है और उड़ान सेवा के विकल्प कम हो रहे हैं। एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) यानी हवाई ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच अब विमानन कंपनियां अपने खर्चों में कटौती के लिए उड़ानों की संख्या कम करनी शुरू कर दी है। एयर इंडिया ने एक जून से रोजाना 100 उड़ानें कम करने का फैसला लिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर सेवाओं में भारी कटौती होगी। सबसे ज्यादा कटौती यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर जैसे हवाई मार्गों पर होगी। अंतरराष्ट्रीय मार्गों के साथ अब विमान कंपनियां घरेलू मार्गों पर उड़ानों की संख्या में कटौती कर रही है। हालांकि विमानन कंपनियां घरेलू मार्गों पर उड़ानों...