बांदा, जनवरी 28 -- बांदा। संवाददाता गौरिहार (छतरपुर) थाना के बाइनपुर गांव निवासी सोबरन ने गिरवां थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि वह एक तेरहवीं में शामिल होने मनीपुर गांव जा रहा था। बड़ोखर बुजुर्ग में रुककर ठेके से शराब खरीदा। सेल्समैन ने निर्धारित मूल्य से काफी ज्यादा पैसा मांगा। विरोध किया तो सेल्समैन राकेश यादव निवासी बांधा पुरवा, सूरज, उसके पुत्र पप्पू व कान्हा निवासी कटरा (बांदा) ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से पीटा। उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने राकेश, सूरज, पप्पू व कान्हा के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। जिला आबकारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि कहीं भी ओवररेटिंग नहीं हो रही है। आपसी मारपीट का मामला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.