रिषिकेष, अप्रैल 3 -- गैस संकट की वजह से ऋषिकेश में लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। आम लोगों के साथ ही खाद्य प्रतिष्ठान चलाने वाले लोग भी परेशान हैं। बुकिंग के बाद जहां समय पर घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं खाली कॉर्मिशयल सिलेंडर लेकर कारोबारी गोदामों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। शुक्रवार को बैराज रोड पर फूड स्टॉल चलाने वाली मीरा देवी चूल्हे पर ग्राहकों के लिए भोजन तैयार करती दिखीं। बताया कि गैस सिलेंडर मिल नहीं रही है। लकड़ी भी 1,600 रूपये कुंतल मिल रही है। गैस पर भोजन, मैगी, चाय आदि जल्दी तैयार हो जाते थे, मगर चूल्हे पर इसमें समय पर लग रहा है। आंखों में धुआं जाने से भी परेशानी बढ़ रही है। इसी तरह चलता रहा तो स्टॉल को बंद करने पर मजबूर होना पड़ेगा। एम्स ऋषिकेश के पास ही स्टॉल संचालक यशवंत रावत ने बताया कि मं...