रांची, अगस्त 17 -- रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुंदाग रोड में रहने वाले संदीप पाटिल को एक महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करना काफी महंगा पड़ा। महिला ने युवक से 1.45 करोड़ रुपये ठग लिए। जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के लोहिया पथ भाटिया बस्ती के आवास संख्या आठ में रहने वाली सपना सोना नाम की महिला ने भयादोहन कर संदीप पाटिल और उनके परिवार के सदस्यों से पहले करीबी बढ़ाई। इसके बाद उसने संदीप की दो महंगी एसयूवी को अपने कब्जे में कर लिया। मामले में पीड़ित की लिखित शिकायत पर अरगोड़ा थाना में सपना सोना के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि वर्ष 2022 में संदीप महिला के सम्पर्क में आया। बाद में यह महिला उसके करीब आ गई और बाद में परिवार के सदस्यों के बीच चहेती बन गई। इसी बीच उसने संदीप को अपने कब्जे में कर लिया और फिर भयादोहन शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.