फतेहपुर, मार्च 31 -- फतेहपुर। जरूरी दवाओं की कीमतों में होने वाले बदलाव का असर अब जिले में दिखाई देने की संभावना है। जहां एक ओर कुछ मरीजों ने दवाओं की उपलब्धता बेहतर होने की बात कही तो वहीं दूसरी ओर लंबे समय तक दवा लेने वाले मरीजों के लिए खर्च बढ़ने की चिंता भी सामने आ रही है। नई दरें लागू होने के बाद बाजार में दवाओं की नई खेप पहुंचे उससे पहले मरीजों और तीमारदारों के बीच चर्चा तेज हो गई है। शहर के पटेल नगर के रहने वाले रामकुमार ने बताया उनके बुजुर्ग पिता की शुगर और वीपी की दवाएं दो साल से चल रही हैं। जिनकी हर महीने की दवा करीब साढ़े तीन हजार की आती है, दवाओं के दाम बढ़ने की खबर सुनी है जिससे उनकी जेब पर भी फर्क पड़ेगा। वहीं रानी कालोनी निवासी सरिता देवी ने कहा कि वह माइग्रेन का इलाज करा रही है, महीनें में दवा पर साढ़े चार सौ रुपये खर्च हो...