नई दिल्ली, जुलाई 17 -- केला खाने के बाद उसका छिलका बिना सोचे-समझे कूड़ेदान में फेंक देना लगभग हर किसी की आदत होती है। लेकिन अगर कोई कहे कि यही छिलका आपके स्किन केयर में भी काम आ सकता है, तो शायद आप एक बार जरूर रुकेंगे। इन दिनों त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे फिर से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं और उनमें केले के छिलके का नाम भी शामिल है। यह तरीका त्वचा को मुलायम बनाने और नेचुरल ग्लो देने में मदद कर सकता है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ती, घर में मौजूद सिंपल चीजों से कुछ ही मिनटों में यह आसान उपाय तैयार हो जाता है। अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए घर में मौजूद चीजों से स्किन केयर करना चाहते हैं, तो यह आसान नुस्खा एक बार जरूर जान लीजिए।इस नुस्खे के लिए क्या चाहिए? एक केले का ताजा छिलका एक से दो छोटे...