भदोही, मार्च 3 -- भदोही/ज्ञानपुर, हिन्दुस्तान टीम।जिले में होली चार मार्च को मनाई जाएगी। बाजारों में रंगोत्सव की रंगत बिखर गई है। अबीर-गुलाल और पिचकारी की दुकानें सज गई हैं। इसके साथ ही खाने-पीने के खरीदारों से बाजार गुलजार है। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में पहुंचने के बाद रंगों की छटा देखकर हर कोई उसे खरीदने को उत्सुक है। बता दें कि जिले में एक सप्ताह से होली को लेकर दुकानें सजी हैं, जहां पर सोमवार से बिक्री ने जोर पकड़ लिया है। महंगी को लोगों ने धता बताते हुए जमकर सामानों की खरीदारी की। जिले के ज्ञानपुर, भदोही, मोढ़, सुरियावां, दुर्गागंज, अभोली, वहिदानगर, ऊंज, कलिजंरा, जंगींगज, कोईरौना, सीतामढ़ी, गोपीगंज, चौरी, औराई आदि बाजार होली पर गुलजार है। 10 रुपये से लेकर तीन रुपये तक की पिचकारी बाजार में बिक रही है। वहीं 40 र...