नई दिल्ली, अगस्त 24 -- त्योहार का सीजन है और ऐसे में मिठाइयों की डिमांड बढ़ जाती है और बाजार लेने जाओ तो कहीं पर महंगी मिलेगी और कहीं पर मिलावटी। ऐसे में मिठाई लेने की इच्छा ही खत्म हो जाती है। अगर आप भी मिलावटी-महंगी के चक्कर में मिठाई नहीं लेते हैं, तो आसान स्टेप्स से घर पर ही बना लें। आप राखी या खास कार्यक्रम के लिए बर्फी बना सकते हैं लेकिन ये बर्फी मावा या काजू से नहीं बल्कि मूंगफली के दानों से बनेगी। इसका स्वाद और टेक्सचर लगभग काजू वाली बर्फी जैसा रहेगा लेकिन इसमें काजू नहीं पड़ेगा। इसे हम कहेंगे पीनट कतली या बर्फी, शेफ भरत ने इस आसान रेसिपी को शेयर किया है और हम अब इसे आपको बताने जा रहे हैं।मूंगफली की बर्फी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स- 1 कप मूंगफली ¾ कप चीनी ½ कप पानी ¼ कप सूखा नारियल 1 चम्मच गुलाब जल ¼ कप मिल्क पाउडर जरूरत के अनुसार...