मेरठ, मार्च 20 -- कम निकासी और कम रेट को लेकर पहले से ही जूझ रहे आलू उत्पादक किसानों को आलू भंडारण की बढ़ी दरों का एक और झटका लग सकता है। अमोनिया गैस महंगी होने से कोल्ड स्टोर संचालक लागत बढ़ने की बात कहते हुए आलू भंडारण रेट बढ़ाने की मांग करने की तैयारी कर रहे हैं। कोल्ड स्टोर संचालकों का कहना है कि पिछले दो साल से जिला प्रशासन ने आलू भंडारण के रेट में बढ़ोतरी नहीं की है जबकि लागत हर साल बढ़ती जा रही है। अमोनिया गैस के दामों में भी 50 से 60 रुपये रुपये का उछाल देखा जा रहा है। कोल्ड स्टोर में रखी जाने वाली फसलों को ठंडा रखने के लिए अमोनिया गैस का इस्तेमाल किया जाता है। अमोनिया गैस प्राकृतिक रूप से नहीं मिलती बल्कि इंडस्ट्री में तैयार की जाती है। एक कोल्ड स्टोर में क्षमता अनुसार 20 से 30 अमोनिया सिलेंडर लगते हैं। अमोनिया सिलेंडर 50 से 60 क...