नई दिल्ली, जून 23 -- भारत की एनर्जी सेफ्टी को लेकर एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनिंग और मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) को खाड़ी देशों से कच्चा तेल और एलपीजी (LPG) लाने के लिए जहाज किराये पर लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि कंपनी द्वारा जारी किए गए तीन बड़े टेंडरों में एक भी बोली नहीं आई। इसका मुख्य कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के आसपास बढ़ा भू-राजनीतिक तनाव और जहाज मालिकों की सुरक्षा संबंधी चिंताएं बताई जा रही हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 1 पर 10 शेयर फ्री, कल एक्स-बोनस ट्रेड करेगी कंपनी दरअसल, इंडियन ऑयल ने पिछले सप्ताह तीन अलग-अलग टेंडर जारी किए थे। इनमें एक वेरी लार्ज गैस कैरियर (VLGC), एक वेरी लार्ज क्रूड क...