नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- भारत में सोने की चमक सिर्फ आभूषण तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब यह देश की अर्थव्यवस्था पर भी बड़ा असर डाल रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच देश में सोने का आयात करीब 29% बढ़कर 69 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। यह बढ़ोतरी तब हुई है, जब सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के आसपास बनी हुई हैं, जिससे साफ है कि डिमांड अभी भी मजबूत बनी हुई है। चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड उपभोक्ता है। यहां शादी-ब्याह और निवेश दोनों के लिए सोने की डिमांड लगातार बनी रहती है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल Rs.7.41 महंगा, डीजल के रेट में Rs.25 का इजाफा, इस कंपनी ने कीमतों को बढ़ाया इस बढ़ते आयात का सीधा असर देश के ट्रेड डेफिसिट (व्यापार घाटे) पर पड़ा है, जो बढ़कर 310 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया है। ट्रेड डेफिसिट का मतल...