पलामू, मार्च 12 -- झारखंड के पलामू में प्रीति भोज का खाना खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। 150 से ज्यादा लोगों के एक साथ बीमार होने के कारण इलाके में अफरातफरी मच गई है। सूचना मिलने के बाद सिविल अस्पताल के सर्जन बीमार लोगों का इलाज करने के लिए पहुंचे हैं।क्या है पूरा मामला मामला पलामू जिले के सरबतवा इलाके का है। यहां बुधवार को प्रीति भोज में खाना खाने गए करीब 150 लोग बीमार हो गए। बारात जाने से पहले सरबतवा के बोहिता गांव में प्रीति भोज का आयोजन किया गया था। लगातार इतने लोगों के एक साथ अस्पताल में आने के कारण अफरातफरी मची रही। स्वास्थ्य विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत सिविल सर्जन को सरबतवा के लिए रवाना किया और अब उन सभी 150 लोगों का इलाज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- झारखंड में 19 साल की लड़की ने लगाई फांसी, 4 दिन बाद थी सगाई; सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.