देहरादून, अप्रैल 1 -- उत्तराखंड में नए वित्तीय वर्ष से कई बदलाव हो रहे हैं। 1 अप्रैल से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से तीन नई फ्लाइटें शुरू होंगी। दूसरी ओर लच्छीवाला और धर्मावाला में टोल टैक्स की दरों में आज से इजाफा हो रहा है। नए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम लागू होने से कूड़े को दो की बजाय चार हिस्सों में अलग करना जरूरी होगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से तीन नई फ्लाइटें शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। इनमें पहला 48 सीटर विमान कुल्लू-मनाली से 9:45 पर देहरादून उतरेगा और 10:20 पर कुल्लू-मनाली के लिए उड़ान भरेगा। यह सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को अपनी सेवाएं देगा। इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस की 186 सीटर फ्लाइट 10:10 पर अहमदाबाद से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरेगी और 11:05 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। यह विमान सेवा सप्ताह में बुधवार को अपनी सेवाए...