नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि बजट में राजधानी कुछ खास नहीं मिला है। बजट घोषणा में दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट से दिल्ली वालों को निराशा ही हाथ लगी है। इस बजट से महंगाई और बेरोजगारी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। दिल्ली में रोजगार सृजन, युवाओं को अवसर और महंगाई पर नियंत्रण, लोगों की आजीविका के साधन बढ़ाने पर ध्यान देने की बजाय हवा हवाई घोषणाएं की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...