मेरठ, अप्रैल 27 -- जंग की तपिश से बढ़ी रॉ मैटीरियल की कीमतों के कारण उत्पादन लागत बढ़ने से ने कारोबारी एवं निर्यातकों की चिंता बढ़ गई है। कारोबारियों का दावा है कि 30-40 फीसदी तक उत्पादन लागत बढ़ गई है। उद्यमियों ने गेल गैस से पीएनजी की दरें घटाते हुए सब्सिडी पर गैस उपलब्ध कराने की मांग की है। सीजनल इकाइयों को भी राहत देने की मांग की है। उद्यमियों का कहना है कि गेल गैस की ओर से अभी पीएनजी की जो आपूर्ति की जा रही है। उसका बोझ बढ़ रहा है। उद्यमी यदि 80 फीसदी तक गैस का प्रयोग कर रहे हैं तो पुरानी दर पर बिल वसूला जा रहा है। यह भी पढ़ें- कारोबारी बोले महंगाई से बढ़ी उत्पादन लागत, गैस पर मिले सब्सिडी यदि 80 फीसदी से अधिक गैस का उपयोग करने पर नई दर पर बिल वसूला जाता है। पुरानी दर करीब 85 एवं नई दर करीब 125 रुपये है। उद्यमियों का कहना है कि एक ही...