प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 15 -- महंगाई, बेरोजगारी व स्मार्ट मीटर के साथ छुट्टा मवेशियों से आम जनता को हो रही परेशानी भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगी। पांच राज्यों में चुनाव होने के बाद ही मोदी सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में बढ़ोत्तरी कर जनता की जेब पर फिर से डाका डाला है। यह बातें राज्यसभा सांसद व विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के लालगंज व रामपुर संग्रामगढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक की। सांसद ने कहाकि पेट्रोल 3.14 रुपये व डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर सिर्फ कुछ पूंजीपतियों के लिए मुनाफाखोरी का हथकंडा है। बढ़ती महंगाई, पेपरलीक, बेरोजगारी, यूपी में जबरन स्मार्ट मीटर व छुट्टा जानवरों से फसल नुकसान जैसी कई विफलताओं को लेकर मौजूदा सरकार के प्रति लोगों में गुस्सा हर दिन बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- मोदी ...