महंगाई से जनता त्रस्त, केंद्र सरकार चुप: ओबैदुल्लाह
गढ़वा, मई 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रंका मोड़ पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में हुए पुतला दहन में कांग्रेस कार्यकर्ता रंका मोड़ पर जुटे। पेट्रोल-डीजल, दूध, सीएनजी गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि एवं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध दर्ज किया। जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 12 साल में सिर्फ जुमलेबाजी की है। आज पेट्रोल 110 पार, डीजल 100 पार, दूध 70 रुपये लीटर और गैस सिलेंडर 1200 का हो गया है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने किया विरोध गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग - हर तबका मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.