गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में टॉउन हॉल रानी लक्ष्मी बाई पार्क गोरखपुर में सोमवार को डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, बेलगाम महंगाई और नीट परीक्षा पेपर लीक एवं परीक्षा निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बाइक को रिक्शे पर रखकर महानगर में प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। कहा कि महंगाई से जनता टूट रही है। वहीं, पेपर लीक से युवाओं को भविष्य टूट रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार निषाद ने स्वयं रिक्शे पर बाइक रख घुमाया और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनता का ध्यान आकर्षित किया। राजेश राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन म...