मिर्जापुर, मार्च 2 -- मिर्जापुर। रंग-उमंग और आपसी भाईचारे की प्रतीक होली के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार सज गए हैं। घंटाघर, वासलीगंज, मुकेरी बाजार, त्रिमोहानी समेत जिले के विभिन्न बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी, कपड़े और होली की विशेष खाद्य सामग्रियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिख रही है। इस रंगीन माहौल के पीछे एक बड़ा सच भी छिपा है। ग्राहक जहां सस्ते सामान की तलाश में हैं तो स्थानीय व्यापारी महंगाई, बढ़ती लागत, प्रतिस्पर्धा, प्रशासनिक दबाव, ऑनलाइन बाजार और घटते मुनाफे से जूझ रहे हैं। वासलीगंज में 'हिन्दुस्तान' से चर्चा के दौरान स्थानीय दुकानदारों ने एक स्वर में कहा कि यदि सिस्टम ध्यान दे तो हर दिन त्योहार हो। व्यवस्थाएं बेहतर हों तो बाजारों में पूरे वर्ष त्योहारी माहौल दिख सकता है। शिवम ने कहा कि होली बाजार में इस बार...