मथुरा, जून 5 -- रॉ मैटीरियल की बढ़ती कीमतों तथा पेट्रोल, डीजल और गैस के महंगे होने से खेल उपकरणों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। परिवहन लागत बढ़ने का सीधा असर खेल उद्योग पर पड़ा है, जिससे विभिन्न खेल उत्पाद महंगे हो गए हैं। यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों को खेलना हुआ महंगा, 30 फीसदी तक बढ़े सामग्रियों के रेट लागत में वृद्धि व्यापारियों के अनुसार प्लास्टिक से बने खेल सामानों के दाम करीब 15 प्रतिशत तक बढ़े हैं, जबकि लकड़ी से तैयार खेल उत्पादों की कीमतों में 5 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। लागत बढ़ने से उत्पादकों और कारोबारियों पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। यह भी पढ़ें- बच्चों की पढ़ाई पर महंगाई की मार, कॉपियों और किताबों के दाम बढ़े अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रभाव कारोबारियों का कहना है कि घरेलू बाजार में किसी तरह प्रतिस्पर्धा बनाए रख...