कटिहार, अप्रैल 7 -- कटिहार। वरीय संवाददाता सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा और आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, नाला, पुल और सामुदायिक भवन निर्माण सहित कई बुनियादी सुविधाओं की मांग सांसद के समक्ष रखी।सांसद ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से समन्वय कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर जरूरी कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। दौरे के दौरान बातचीत में सांसद ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश और बिहार में महंगाई चरम पर है, जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर जनता महंगाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.